Vedant Samachar

शिवरीनारायण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 80 पाव देशी शराब जब्त

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 80 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण एवं आसपास के क्षेत्रों में माधीपून्नी मेला व्यवस्था के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी आशीष पाठक (45 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब तथा आरोपी समीर खान (25 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से भी 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।

मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 25/26 एवं 26/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), सहायक उप निरीक्षक कपिल राम साहू, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू, नितीन द्विवेदी, रामकुमार कश्यप, टुकेश्वर डडसेना सहित थाना शिवओ रीनारायण पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article