Vedant Samachar

भैसमा कॉलेज की डॉ. श्वेता शुक्ला को मिली पीएचडी की उपाधि

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,19 जनवरी (वेदांत समाचार)। स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, भैसमा के वाणिज्य विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने नाबार्ड प्रायोजित वाड़ी विकास परियोजना के जनजातीय परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव का अध्ययन, कोरबा जिले के विशेष संदर्भ में, सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

डॉ. शुक्ला ने अपना शोध कार्य अपनी पर्यवेक्षक डॉ. पापिया चतुर्वेदी तथा सह-पर्यवेक्षक डॉ. एच.एल. अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, मित्रों एवं साथी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article