[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच के लिए स्टूडेंट काउंटर आज 10 बजे से; स्टूडेंट टिकट का रेट 800 रुपए

रायपुर,16 जनवरी (वेदांत समाचार) । रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए आज सुबह 10 बजे स्टूडेंट काउंटर ओपन किया जाएगा। स्टूडेंट इंडोर स्टेडियम जाकर टिकट ले सकते हैं। स्टूडेंट टिकट का रेट 800 रुपए है। एक ID पर केवल एक स्टूडेंट को टिकट मिलेगा। वहीं अन्य कैटेगरी के लिए के गुरुवार शाम 7 बजे से टिकट विंडो ओपन की गई। हालांकि सुबह 8:30 तक 2500, 3000 और 3500 वाली टिकटें सोल्ड नहीं हो पाई हैं। जबकि 2000 वाली टिकट विंडो ओपन होने के छह मिनट के भीतर ही सोल्ड हो गई थीं। इस बार संघ ने केवल एक फेज में टिकट जारी की है। इसके बाद अब कोई विंडो ओपन नहीं होगी।

फर्स्ट इनिंग के बाद एंट्री नहीं

इसके अलावा संघ ने आफिशियली ये कंफर्म कर दिया है कि इस बार फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। संघ ने ये भी कहा है कि सीट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।

फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं 18 जनवरी यानी संडे और मैच डे यानी 23 जनवरी को टिकट रिडीम नहीं करा पाएंगे।

[metaslider id="133"]