राजू तिवारी,कोरबा। मकर संक्रांति का पावन पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व दान, पुण्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। देश के विभिन्न राज्यों में यह पर्व अलग-अलग नाम पोंगल, बिहू और लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है।
इसी के तहत बुधवार 14 जनवरी को पाली रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में दीपका भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी रोहित राठौर ने गुड़ तिल से बने मीठे पकवान तिल लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ आनंद राठौर भी उपस्थित रहे।

रोहित राठौर ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने से विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है। यह पर्व दान और सेवा भाव को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने बताया कि इस दिन कई लोग नदी तटों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर खिचड़ी भोग का प्रसाद बनाकर श्रद्धालुओं में वितरित करते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। वहीं रोहित राठौर ने प्रगति नगर गार्डन में बच्चों संग रंग बिरंगी पतंग भी आसमान में उड़ाई। इस दौरान मैदान में और भी कई बच्चे पतंग उड़ा रहे थे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने मकर संक्रांति की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।



