जांजगीर-चांपा 14 जनवरी 2026 (वेदांत समाचार)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी श्री दिलभर कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर पत्नी श्रीमती मन्द्री कश्यप, तहसील जांजगीर के ग्राम धाराशिव निवासी श्री शांतिलाल सूर्यवंशी की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर उनके मां श्रीमती शुक्रवारा बाई एवं नगर पंचायत राहौद निवासी श्री जय कुमार गोड़ की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर उनकी पत्नी श्रीमती राधाबाई गोड़ को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



