Vedant Samachar

बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर ही मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,11 जनवरी (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था. जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है. बता दें कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में 1 हफ्ते के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है. इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड की थी.

Share This Article