Vedant Samachar

पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,10 जनवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से प्रतीक्षित अहम नियुक्तियां करते हुए आदेश जारी किया है। शासन ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

इसी क्रम में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन एवं अन्य भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के अंतर्गत लागू “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अनुसार निर्धारित होंगे।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही राज्य सूचना आयोग का गठन पूर्ण होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

Share This Article