Vedant Samachar

अवैध शराब तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, 70 पौवा शराब व स्कूटी जप्त

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,08 जनवरी (वेदांत समाचार)। थाना आमानाका पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी से शराब का परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 पौवा देशी मशाला शराब तथा एक स्कूटी जप्त की गई है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 52 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना आमानाका क्षेत्र में दो व्यक्ति स्कूटी में शराब रखकर विक्रय करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दो व्यक्तियों को उनकी स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश साहु एवं मनीष चौबे बताया। पुलिस द्वारा दोनों के पास रखे गए दो बैगों की तलाशी लेने पर उनमें 70 पौवा देशी मशाला शराब मिली।

शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 हजार रुपये मूल्य की शराब तथा लगभग 45 हजार रुपये मूल्य की स्कूटी (डेस्टिनी) जप्त की।

इस मामले में थाना आमानाका में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. आकाश साहु, पिता रमेश साहु, उम्र 23 वर्ष, निवासी डबरापारा, महोबा बाजार, थाना आमानाका, रायपुर।
  2. मनीष चौबे, पिता पंकज चौबे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर-01, मकान नंबर BSUP कॉलोनी, जरवाय, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर।
Share This Article