Vedant Samachar

रात में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरनन्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा, शीतलहर के कारण अलाव का सहारा ले रहे लोग…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,08 जनवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ़ में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहर की वजह से सुबह से रात तक ठिठुरन का एहसास होता है हफ्ते भर पहले तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी होने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम था, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से फिर ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट होने के बाद अब न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री पहुंच गया है।

यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों शहर की अपेक्षा ठंड का अधिक असर है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहता हैं। वहीं ज्यादा ठंड के कारण रात के समय सड़कें सूनी रहती है। सप्ताह भर मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, पूरे सप्ताह भर ठंड का असर इसी तरह रहने का अनुमान है। बुधवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। उसके बाद दो दिनों के लिए तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इन जगहों पर अलाव की व्यवस्था लोग ठंड से बचने के लिए अलाव व गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगर निगम के अलाव जलाने के लिए हर रात शहर के 10 से अधिक जगहों पर लकड़ी छोड़ी जाती है। जिसमें मेडिकल कॉलेज में 2 जगह, अशर्फी देवी अस्पताल, चक्रधर नगर ऑटो पार्किंग, जिला अस्पताल, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रामनिवास टॉकीज चौक, रेलवे स्टेशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक, मिनी माता चौक व शनि मंदिर के पास अलाव के लिए लकड़ी छोड़ी जा रही है।

Share This Article