Vedant Samachar

केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन 7 जनवरी को खैरागढ़ एवं 8 जनवरी को मुंगेली के दौरे पर

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 06 जनवरी 2026। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 07 जनवरी से 08 जनवरी दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, कोरबा जिले के दौर पर जाएंगे। इस दौरान वे 07 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 02ः00 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 03ः30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन 08 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12ः30 बजे मुंगेली जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 03ः00 बजे मुंगेली जिले से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 06ः00 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा आगमन एवं विश्राम।

Share This Article