Vedant Samachar

Samsung के फोन खरीदना होगा महंगा, कंपनी इतने हजार बढ़ा रही कीमतें

Vedant Samachar
4 Min Read

भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए नई साल की शुरुआत महंगी साबित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग ने जनवरी 2026 से अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. Galaxy A सीरीज और F सीरीज के चुनिंदा मॉडल अब पहले से ज्यादा दाम पर बिकेंगे. कंपनी की यह बढ़ोतरी बढ़ती लागत और टेक्नोलॉजी निवेश के दबाव से जुड़ी मानी जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, नई कीमतें आज यानी 5 जनवरी 2026 से लागू हो चुकी हैं.

Galaxy A56 की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई एक डिटेल्ड पोस्ट के अनुसार, सैमसंग आज, 5 जनवरी 2026 से सैमसंग गैलेक्सी A56, गैलेक्सी A36 और गैलेक्सी F17 की कीमतें बढ़ा रहा है. टिपस्टर के अनुसार, Samsung Galaxy A56 की सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर ₹2,000 की सीधी बढ़ोतरी की गई है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹44,999 की जगह ₹46,999 में मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999 हो गई है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब ₹38,999 की बजाय ₹40,999 में खरीदा जा सकेगा. ये नई कीमतें GST सहित लागू की गई हैं.

Galaxy A36 अब पहले से महंगा
Galaxy A36 की कीमत में Samsung ने ₹1,500 की बढ़ोतरी की है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹36,999 की जगह ₹38,499 में मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹33,999 से बढ़कर ₹35,499 हो गई है. इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹30,999 की जगह ₹32,499 में उपलब्ध होगा. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी लोकप्रिय माना जाता है.

Galaxy F17 5G भी हुआ महंगा
Samsung Galaxy F17 5G की कीमत में भी ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है. 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹14,499 की जगह ₹15,499 में मिलेगा. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की नई कीमत ₹16,999 हो गई है, जो पहले ₹15,999 थी. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट अब ₹17,499 से बढ़कर ₹18,499 में बिकेगा. बजट सेगमेंट में यह बढ़ोतरी यूजर्स को प्रभावित कर सकती है.

क्या फ्लैगशिप मॉडल्स भी हुए महंगे
फिलहाल Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे Galaxy S25 सीरीज, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. हालांकि मार्केट में यह चर्चा जरूर है कि आने वाली Galaxy S26 सीरीज पर इस कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. कंपनी का फोकस फिलहाल मिड-रेंज और बजट सेगमेंट की प्राइस स्ट्रक्चर को अपडेट करने पर नजर आ रहा है.

कौनसा मॉडल कितना हुआ महंगा

फोन मॉडलवेरियंटपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कितनी कीमत बढ़ी
Galaxy A5612GB / 256GB44,99946,999₹2,000
Galaxy A568GB / 256GB41,99943,999₹2,000
Galaxy A568GB / 128GB38,99940,999₹2,000
Galaxy A3612GB / 256GB36,99938,499₹1,500
Galaxy A368GB / 256GB33,99935,499₹1,500
Galaxy A368GB / 128GB30,99932,499₹1,500
Galaxy F17 5G4GB / 128GB14,49915,499₹1,000
Galaxy F17 5G6GB / 128GB15,99916,999₹1,000
Galaxy F17 5G8GB / 128GB17,49918,499₹1,000
Share This Article