Vedant Samachar

एनटीपीसी कोरबा इंटक के पदाधिकारियों ने की परियोजना प्रमुख बिभास घटक से मुलाकात

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 05 जनवरी (वेदांत समाचार)। एनटीपीसी कोरबा इंटक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परियोजना प्रमुख बिभास घटक से सौजन्य भेंट की। इंटक परिवार के श्रमिक बंधुओं ने एनटीपीसी कोरबा एचओपी श्री घटक को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही श्रमिक हित से जुड़े कुछ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए ध्यानाकर्षित किया गया।


एनटीपीसी कोरबा इंटक के जनरल सेक्रेटरी एनके तिवारी, इंटक कोरबा के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी जेपी पांडे और वर्किंग प्रेसिडेंट इंटक कोरबा गौरव झा ने यूनियन के सम्मानित सदस्यों के साथ इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख बिभास घटक (एच केओपी कोरबा) और मानव संसाधन प्रमुख को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस स्नेहिल मुलाकात सह अनौपचारिक बैठक के दौरान कुछ जरूरी मुद्दों और लंबित अपेक्षाओं पर भी चर्चा की गई।

Share This Article