Vedant Samachar

कत्थक नृत्य स्पर्धा में समृद्धि व ध्रुविका शर्मा हुईं सम्मानित

Vedant samachar
1 Min Read

कोलकाता/कोरबा। गौरव भारत सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में भारत संस्कृति उत्सव के अंतर्गत आयोजित ग्लोबल प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर में कोरबा की दो होनहार बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न शास्त्रीय कला रूपों में भाग लिया। कत्थक (बालकृष्ण एकल) श्रेणी में ध्रुविका शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं समृद्धि शर्मा को उनकी प्रतिभा के लिए फ्यूचर टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दोनों बालिकाएं केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं हैं और वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव से कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे माता सुचिता शर्मा और पिता प्रदीप शर्मा का निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। इन उपलब्धियों से न केवल परिवार, बल्कि विद्यालय और जिले में भी हर्ष का माहौल है।

Share This Article