[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में आग लगने से 3 वर्षीय बच्चे की जिंद जलकर मौत

बिलासपुर, 31 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हृदयविदारक हादसे में ट्रेलर में आग लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक का तीन साल का बेटा अनमोल यादव ट्रेलर की सीट पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। आग और धुएं की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बच्चे का पिता ट्रेलर के बाहर मौजूद था।

आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[metaslider id="133"]