CG CRIME : दंपती ने पहले भाभी से की मारपीट, रस्सी से बांधकर लगाई थी आग….इलाज के दौरान हो गई थी भाभी की मौत….अब आया कोर्ट का फैसला

जांजगीर 25 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। पति-पत्नी ने अपनी ही भाभी को पारिवारिक विवाद के चलते जिंदा जलाकर मार डाला था। मामले में 2 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। भाभी को जिंदा जलाने वाले देवर-देवरानी को मरते दम तक जेल में रहने की सजा मिली है। ऐसी खौफनाक मौत दी थी कि सब हैरान रह गए थे। 2019 में बलौदा थाना इलाके के साकिन देवारपारा निवासी सुदामा बाई (35) जिंदा जल गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए पास के ही अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई थी।

​​​​जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पारिवारिक विवाद के चलते सुदामा देवी के देवर सुनील यादव और देवरानी कौशिल्या यादव ने उसे मारा था। जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला जिला अपर सत्र कोर्ट में चल रहा था। अब शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश जगदंबा राय ने यह फैसला सुनाया है। दोनों के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

जांच में पचा चला था कि 29 अप्रैल को सुदामा बाई को उसके ही देवर-देवरानी ने पहले मारपीट की थी। फिर मिट्‌टी तेल डालकर, रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद आग लगा दिया था। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई थी। उस दौरान घर पर महिला का बड़ा बेटा मौजूद था। उसने ही आस-पास के लोगों की मदद से सुदामाबाई को अस्पताल पहुंचाया था।