Vedant Samachar

CM Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को होगी केबिनेट बैठक

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 30 दिसंबर 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक 31 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष के अंतिम दिन होने वाली इस केबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है, साथ ही विकास योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी मंथन हो सकता है।

राज्य सरकार की इस बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में विशेष तैयारी की जा रही है। बैठक में लिए गए फैसलों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव प्रदेश की नीतियों और विकास कार्यों पर पड़ेगा।

Share This Article