Vedant Samachar

शोक समाचार:वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह की माता का 94 वर्ष की आयु में निधन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,22 दिसंबर (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य श्री रवि पी. सिंह की माता, श्रीमती एच. पी. सिंह का 94 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

स्वर्गीय श्रीमती एच. पी. सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 11:30 बजे मेनोनाइट चर्च स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसके पूर्व सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अग्रसेन मार्ग, दुरपा रोड, कोरबा से आराधना प्रार्थना के उपरांत अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

श्रीमती एच. पी. सिंह अपने पीछे पुत्र रवि पी. सिंह, राजेंद्र पी. सिंह एवं राजकमल (राजेश) सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं।

उनके निधन पर प्रेस क्लब कोरबा, पत्रकार साथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article