Vedant Samachar

India vs Pakistan Live Score, U19 Asia Cup Final: कैच ड्रॉप महंगा नहीं पड़ा, भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका

Vedant Samachar
4 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी की घटना सामने आई है. ये घटना जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडेल टाउनशिप में हुई, जिसमें 10 लोगों की मारे जाने की खबर है.

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
भारत के तेज गेंद हानिल पटेल ने पाकिस्तान को पहला झटका देने का काम किया. उन्होंने हमजा जुहूर को आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया. हमजा 18 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले 4 रन के स्कोर पर एरन जॉर्ज से उनका कैच छूटा था.

India vs Pakistan LIVE Score: कैच छोड़कर कर दी बड़ी गलती
अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की इनिंग के दूसरे ओवर में उसके ओपनर हमजा को जीवनदान मिला. हमजा को ये जीवनदान एरन जॉर्ज के कैच ड्रॉप कर देने से मिला. जिस वक्त हमजा का कैच छूटा वो 4 रन पर खेल रहे थे. कैच ड्रॉप के बाद उसी ओवर में हमजा ने शानदार छक्का भी मारा. अब सवाल ये है कि कहीं ये कैच ड्रॉप की गलती टीम इंडिया को भारी ना पड़ जाए.

India vs Pakistan LIVE: ऐसा रहा फाइनल का पहला ओवर
अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है. भारत की ओर से किशन कुमार ने पहला ओवर डाला, जिन्होंने 1 चौके के साथ सिर्फ 5 रन दिए.

India vs Pakistan LIVE: भारत की पहले गेंदबाजी
अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यानी कि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगी. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है. वहीं पाकिस्तान ने एक चेंज किया है.

India vs Pakistan Live Score: थोड़ी देर में होगा मुकाबला शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा. ये मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है.

India vs Pakistan Live Score, U19 Asia Cup 2025 Final: दुबई में मै भारत और पाकिस्तान के घमासान के लिए मैदान तैयार है. मुकाबला भले ही अंडर 19 टीमों के बीच है लेकिन उससे रोमांच पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला जीत और हार से कहीं बढ़कर होगा. इसमें खिताब के लिए लड़ाई तो दिखेगी, साथ ही सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट जैसे आंकड़ों को लेकर भी घनघोर मुकाबला होगा.

भारत-पाकिस्तान फाइनल- ये मुकाबला नहीं आसान
अंडर 19 एशिया कप 2025 में ये दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले इनके बीच मुकाबला ग्रुप स्टेज पर हुआ था, जहां भारत ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था. उस हार के बाद फाइनल में पाकिस्तान पलटवार की ताक में होगा. लेकिन टूर्नामेंट की इकलौती अजेय टीम के तौर पर फाइनल तक पहुंची टीम इंडिया ने भी कमर कस रखी है.

कैसा रहा भारत-पाकिस्तान का फाइनल तक का सफर?
दोनों टीमों के फाइनल तक पहुंचने के सफर की बात करें तो भारत ने ग्रुप स्टेज पर UAE, पाकिस्तान और मलेशिया को धूल चटाई. जबकि टूर्नामेंट में खेले पहले सेमीफाइनल में उसने श्रीलंका को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. वहीं पाकिस्तान ने भी ग्रुप स्टेज पर UAE और मलेशिया के खिलाफ अपना मैच जीता मगर भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली. पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश से खेला और उसे जीतते हुए फाइनल का टिकट कटाया.

Share This Article