बच्चों को कलेक्टर ने बताए सफलता के चार मूलमंत्र

सूरजपुर 16 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। आज युवा जनसंवाद में जयनगर हाईस्कूल के बच्चें संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित हुए साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव से सीधे संवाद किया।

युवा संवाद में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बच्चों के मन को टटोलते हुए पूछा कि आप सभी एक ही कक्षा पढ़ते है, आपको वही शिक्षक पढ़ाते है सारी चीजे वहीं फिर आपमें से ही कोई प्रथम आता है और कोई बच्चा फेल हो जाता है। बच्चों ने जवाब में बताया कि ज्यादा मेहनत, पढ़ाई में दिलचस्पी के कारण ऐसा होता है। कलेक्टर ने कहा कि आपने ठीक कहा सफल वही होता है जो ज्यादा मेहनत करता है और उसमें दिलचस्पी रखता है। उन्होंने बताया कि विषय में आपकी दिलचस्पी तभी बढ़ेगी जब आप उसको समय देंगे।

अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए या कोई कार्य करने से पहले हमें लक्ष्य का निर्धारण करना बहुत आवश्यक होता है। उदाहरण के तौर बताया कि अगर हमें कहीं जाना है तो हम पहले से जगह निर्धारण करते है, और सीधे वहीं के लिए निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते है। उसी प्रकार हमें कुछ करने से पहले लक्ष्य का निर्धारण अतिआवश्क है आपको अपने जीवन में कुछ करना है तो लक्ष्य का निर्धारण कर उस काम को करें ताकि आगे चलकर राह ना भटकना पड़े और मंजिल आसानी से मिल सके। जिज्ञासा व जानने की प्यास हर किसी को होनी चाहिए जब तक हम किसी भी चीज को जानने की प्यास नहीं रखंेगे उसकी पूर्णतः जानकारी नहीं होगी और हमें जिस चीज को जानना है उसके लिए जिज्ञासा बहुत जरूरी है। जब किसी चीज के बारे में जानेंगे तभी तो उसके प्रति आगे बढ़ेंगे, और जानकारी पूरी होगी। उदाहरण देकर बताया कि एक पेड़ वृक्ष में फल लगा है फल गिरता है तो नीचे क्यों गिरता है ऊपर की ओर क्यों नहीं जाता। ऐसी कई चीज हैं जिसे जानने, समझने और उसी पूरी लगन के साथ समझने के लिए जिज्ञासा होनी बहुत जरूरी है। कोई भी कार्य करने के लिए अटूट मेहनत की जरूरत होती है और सफलता तभी मिलती है जब हम अटूट मेहनत करते हैं। उदाहरण देते हुए बताया कि जब हमें हिमालय पर्वत पर जाना है तो उसके लिए अटूट मेहनत की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार उच्च अधिकारी बनने के लिए हमें अटूट मेहनत की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि सभी का सकारात्मक दृष्टिकोण होना अपने जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हमंे हमेशा सकारात्मक विचार के साथ ही आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा आप अपने जीवन कुछ बन पाते हो या नहीं बन पाते एक अच्छे नागरिक बनों और सकारात्मक सोंच रखो।इस दौरान कार्यक्रम के प्रमुख नोडल अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, सुश्री हिना टण्डन नायब तहसीलदार, डीईओ विनोद रॉय, डीएमसी शशीकांत सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।