“बिहान” मिशन के तहत रिक्त पदों पर भर्ती, 23 अप्रैल तक आमंत्रित आवेदन – vedantsamachar.in

“बिहान” मिशन के तहत रिक्त पदों पर भर्ती, 23 अप्रैल तक आमंत्रित आवेदन

जांजगीर-चांपा, 05 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती में स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार, भर्ती के लिए पदवार आरक्षण एवं आवश्यक अर्हताओं के अनुरूप योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 23 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के नाम पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

आवेदन पत्र का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तें एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिला पंचायत कार्यालय के सूचना-पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.in एवं https://sakti.cg.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।