आज का राशिफल : जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह-दशाएं..

मेष

आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है। जिसकी वजह से आप अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। हालांकि काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी कार्य कुशलता और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर संबंधी कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे परंतु प्रयासरत रहें,समय रहते हल भी हो जाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की समस्याओं से दूर ही रहे।

वृष

आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी विवाह समारोह में भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। कोई वाद विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसलिए वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का ही चयन करें।संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ा कर रखना आपका दायित्व है।

आपके सकारात्मक तथा उदारवादी दृष्टिकोण द्वारा रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेंगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।

कर्क

कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। आप की उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों के उठने से संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।

सिंह

व्यवस्थित दिनचर्या से आपके काम समय पर पूरे होंगे। परिवार की जरूरतों के प्रति आप जागरूक रहेंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात बहुत उत्तम रहेगी। समस्या का समाधान भी मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में उत्तेजित होने से नुकसान हो सकता है।इसलिए धैर्य बनाकर रखें।संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु डांट फटकार के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें।

कन्या

परिस्थितियां अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय का सदुपयोग करें। बच्चों के शिक्षा संबंधित फायदेमंद योजनाएं पूरी होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परिवार में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं।अगर कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है।

तुला

आज आपका पूरा ध्यान घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा रहेगा।स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों तथा प्रोफेशन कार्यों को को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल होने के लिए अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर व्यतीत होने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य तथा मान सम्मान के प्रति अधिक ध्यान रखें।

वृश्चिक

किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए बेहतर समय है। घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। किसी रिश्तेदारी से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा और इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर ज्यादा फोकस रहे।

धनु

किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल मैं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

मकर

परिस्थितियां अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले।कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। घर में बहुत अधिक टोका टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। कुछ समय परिवार तथा बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी दिक्कतों को दूर करने में सहायता दें।

कुंभ

सामाजिक गतिविधियों तथा अनुभवी लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों मैं बांटने का प्रयास करें। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए और अधिक समय मिल पाएगा। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे ,जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।

मीन

कुछ चुनौतियां आएंगी पर आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चाे से परहेज करें। खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर लेना जरूरी है।