सूरजपुर ,15 दिसंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अधेड़ की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। सुबह जब परिजनों ने जब घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जयनगर पुलिस और FSL टीम मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।



