Vedant Samachar

CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में तापमान में आएगी गिरावट, पड़ेगी कड़ाके की ठंडी, शीतलहर चलने का अलर्ट जारी

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में लोग भीषण ठंड का सामना करने पर मजबूर है। राजधानी समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि आमतौर पर इतनी गिरावट 15 दिसंबर के बाद आती थी, लेकिन इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। शहर में सुबह-सुबह शीतलहर के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर दिखाई देती है। फिलहाल बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, जबकि कई इलाकों में लोग खुद अलाव जला रहे हैं।

Share This Article