#SecurityAgenciesOperation Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/securityagenciesoperation निर्भीक और निष्पक्ष Sun, 28 Sep 2025 08:04:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png #SecurityAgenciesOperation Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/securityagenciesoperation 32 32 Kanker Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद  https://vedantsamachar.in/archives/76075 Sun, 28 Sep 2025 08:03:02 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=76075 कांकेर ।  छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वही तीनों के शव भी बरामद क्र लिया गया है। यह भी पढ़ें: KORBA:नवरात्र: पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने गरबा नृत्य किया एसपी आई कल्याण […]

The post Kanker Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद  appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कांकेर ।  छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वही तीनों के शव भी बरामद क्र लिया गया है।

यह भी पढ़ें: KORBA:नवरात्र: पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने गरबा नृत्य किया

एसपी आई कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान में निकले थे तभी कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में मुठभेड़ हो गई।

The post Kanker Breaking : कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में तीन नक्सली ढेर, शव बरामद  appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Update news naxali: कोरबा में नक्सली गिरफ्तार, रायपुर नेटवर्क से जुड़े थे तार https://vedantsamachar.in/archives/75978 Sun, 28 Sep 2025 04:51:45 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=75978 कोरबा,28 सितंबर (वेदांत समाचार)। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शनिवार को कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया। वह कोयला खदान में मजदूरी करता था और मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को सहयोग पहुंचाता था। उसकी गिरफ्तारी ने रायपुर और कोरबा में सक्रिय नक्सली नेटवर्क का खुलासा किया है। रायपुर से पकड़े […]

The post Update news naxali: कोरबा में नक्सली गिरफ्तार, रायपुर नेटवर्क से जुड़े थे तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,28 सितंबर (वेदांत समाचार)। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शनिवार को कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया। वह कोयला खदान में मजदूरी करता था और मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को सहयोग पहुंचाता था। उसकी गिरफ्तारी ने रायपुर और कोरबा में सक्रिय नक्सली नेटवर्क का खुलासा किया है।

रायपुर से पकड़े गए दंपत्ति से कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि रामा इचा का संपर्क हाल ही में रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपत्ति जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला कुरसम से था। रामा कई बार उनसे मिलने रायपुर गया था और जग्गू-कमला भी उससे मिलने कोरबा पहुंचे थे। इनके बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ।

शनिवार शाम रामा को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। तकनीकी जांच के बाद दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रायपुर में पहले पकड़ा गया था नक्सली दंपत्ति

SIA, SIB और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 23 सितंबर की रात रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भैरंगढ़ डिवीजनल कमेटी (DVC) सदस्य जग्गू कुरसम (28) और उसकी पत्नी, एरिया कमेटी सदस्य कमला कुरसम के रूप में हुई थी। दोनों पिछले तीन-चार साल से रायपुर और आसपास के इलाकों में रहकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे थे।

ठिकाना बदलकर छिपते रहे नक्सली

जांच में यह भी सामने आया है कि जग्गू और उसके संपर्क में रहने वाले लोग लगातार ठिकाना बदलते थे। वे कुछ महीनों से अधिक एक ही जगह पर नहीं रुकते थे। बस्तर लौटकर फिर नए ठिकाने की तलाश करते और रायपुर सहित आसपास के शहरों में सक्रिय रहते।

मजदूरी की आड़ में गतिविधियां

जग्गू ने खुद को छुपाने के लिए कई तरह के काम किए। वह सुरक्षा गार्ड से लेकर पोल्ट्री फार्म और भवन निर्माण में मजदूरी करता रहा। उसका मूवमेंट रायपुर के चंगोराभाठा, रायपुरा, अम्लेश्वर, बीरगांव, उरकुरा और सिलतरा के अलावा भिलाई, बिलासपुर और कोरबा तक फैला हुआ था।

पुलिस ने अब तक छह सहयोगियों की पहचान की है, जिनमें से एक को हिरासत में लिया गया है।

The post Update news naxali: कोरबा में नक्सली गिरफ्तार, रायपुर नेटवर्क से जुड़े थे तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>