Vedant Samachar

CG BREAKING:बीजापुर में माओवादियों की कायराना करतूत: प्रेशर IED ब्लास्ट में 3 ग्रामीण घायल

Vedant samachar
1 Min Read

बीजापुर,30मई 2025(वेदांत समाचार)। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंदेपारा में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के ब्लास्ट में 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आज सुबह लगभग 8:30-9:00 बजे की है, जब ग्रामीण दम्पाया एर्रागुफा पारा से बंदेपारा जा रहे थे।

सूचना मिलने पर घायल ग्रामीणों के समुचित उपचार हेतु एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना किया गया है। घायलों को जल्द से जल्द इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के ब्लास्ट में ग्रामीणों के पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

घायलों की जानकारी:

  1. गोटे जोगा पिता समैया मुरिया उम्र 45 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़
  2. विवेक ढोड़ी पिता नागैया मुरिया उम्र 17 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़
  3. बडडे सुनिल पिता मिब्बा मुरिया उम्र 20 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़
Share This Article