[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA BREAKING:पिता की हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद…

कोरबा,28मई 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने दोषी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान अजय केवट (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम दोंदरो का रहने वाला है।

अजय ने 16 जून 2024 की रात को अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। बताया गया है कि अजय अपनी शादी को लेकर परेशान था और चाहता था कि उसके पिता उसकी शादी करवाएं। लेकिन जब पिता ने उसकी बात नहीं मानी, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में अजय ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद अजय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद वह गांव के पास स्थित एक स्कूल में जाकर छिप गया।

कोर्ट ने आरोपी अजय को दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले की सुनवाई कोरबा कोर्ट में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में हुई। शासकीय अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।

[metaslider id="133"]