रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह मुंबई स्थित उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई 17,000 रु. करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी बताई जा रही है।
सुबह से चल रहा सर्च ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, CBI के 7 से 8 अधिकारियों की टीम सुबह करीब 7 बजे कफ परेड स्थित सीविंड सोसाइटी में अंबानी के घर पहुंची और तब से तलाशी जारी है। छापे के दौरान अनिल अंबानी और उनका परिवार घर पर मौजूद बताया गया है।
जांच एजेंसी बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है और खासतौर पर यस बैंक और अंबानी समूह की कंपनियों के बीच लेन-देन से संबंधित कागजात की तलाश कर रही है।
ED की कार्रवाई के बाद CBI का एक्शन
इससे पहले, ईडी ने भी अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। 24 जुलाई को हुई छापेमारी में ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी करीब 50 व्यावसायिक कंपनियों और 25 व्यक्तियों* के मुंबई स्थित 35 ठिकानों पर रेड की थी।



