कोरबा l राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23/04/2025 विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर कोरबा के होटल चंदेला में 1 मई को सायंकाल 4 बजे से होने वाले कोरबा घंटा घर डॉ अंबेडकर मूर्ति के समक्ष विश्व श्रमिक दिवस कार्यक्रम करने एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के संरक्षक ,होटल चंदेला के मालिक पदमसिंह चंदेल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, प्रदेश महिला कांग्रेस एवं ब्राह्मण समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी,समाज सेविका ममता अग्रवाल ,पासवान समाज के अध्यक्ष मदन पासवान,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सफी उपस्थित थे।
अतिथि एवं प्रतिनिधियों में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सलाहकार अहमद खान,साहित्यिक मोर्चा के संयोजक कवि के. बारिया,गायक मोहम्मद अनीश , छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर,सचिव कुलदीप वैश्य,वीरेंद्र साहू,अनिल रामा, कृष्णा,राजकुमार,रायसिंह, दिलीप उपस्थित थे।
प्रस्ताव 1-कार्यक्रम में कश्मीर में हुई आतंकी घटना के शहीदों को केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रस्ताव 2- कोरबा के दिवंगत जांबाज पत्रकार सुरेश चंद्र रोहरा को मरणोपरांत श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा विगत 14 अप्रैल को दिए गए कोरबा रत्न सम्मान से उनके पुत्र करण रोहरा एवं भाई कमल रोहरा के हाथों में पदमसिंह चंदेल द्वारा सौंपा गया।
प्रस्ताव. 3-गोपाल ऋषिकर भारती के लगातार सेवा कार्यों के लिए यूनियन द्वारा श्रीमती रेखा त्रिपाठी के माध्यम से साल भेंट करके नागरिक अभिनंदन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से दिनांक 1मई 2025 को सायंकाल 4 बजे से विश्व श्रमिक दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम,उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लाखनलाल देवांगन तथा कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू सिंह राजपूत के साथ अनेकों जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित अधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। तीसरे प्रस्ताव में कोरबा औद्योगिक क्षेत्र के सभी श्रमिक यूनियनों ,सामाजिक संगठनों और संगठित-असंगठित श्रमिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने के हर संभव प्रयास करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही 12 मई बुद्ध जयंती के दिन ग्राम गोढ़ी में भी आयोजित होने वाले संविधान सम्मान ग्रामोत्सव कार्यक्रम में भी माननीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।