Vedant Samachar

बड़ी खबर : दिल्ली में आतिशी होंगी नेता विपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Lalima Shukla
2 Min Read

दिल्ली विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार (23 फरवरी) को पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वह दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता हैं। संभवत: दिल्ली एक ऐसा राज्य होगा, जहां सरकार और विपक्ष दोनों की मुखिया महिलाएं होंगी। बैठक में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आतिशी समेत पार्टी के 22 विधायक शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा। आतिशी दिल्ली विधानसभा में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय सत्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने कहा है कि पिछली AAP सरकार के प्रदर्शन के खिलाफ लंबित CAG रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में भी विफल रही। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।

कालकाजी से विधायक आतिशी और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के 22 विधायक बैठक में शामिल हुए। AAP विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ एक मजबूत महिला चेहरे के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया गया।

43 वर्षीय आतिशी दिल्ली शराब नीति मामले में पांच महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री बनीं। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान वह दिल्ली में आप सरकार का चेहरा बन गई थीं। वह कई मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस से भिड़ गई थीं।

Share This Article