इंदौर। Force Motors Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि में कुल 36,536 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वर्ष 30,531 यूनिट्स के मुकाबले अधिक है। मार्च 2026 में भी बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 4,126 यूनिट्स पहुंच गई।
कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल Force Traveller ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बनाए रखी। वहीं Force Urbania की बिक्री में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत हुई।
ग्रामीण और छोटे शहरों में Force Trax की मांग भी तेजी से बढ़ी, जहां इसकी बिक्री में 70 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया। इसके अलावा Indian Army को Force Gurkha की 600 यूनिट्स की सप्लाई कंपनी की रक्षा क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Prasan Firodia ने कहा कि कंपनी आगे भी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को मजबूत करती रहेगी और बाजार में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करेगी।
